पति-पत्नी का झगड़ा शांत करने के लिए वास्तु शास्त्र की कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम की दिशा सही न होने पर पति-पत्नी के बीच झगड़े ज्यादा होते हैं। इसका निवारण करने के लिए बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही बनाएं।
बिस्तर का चौकोर आकार शुभ होता है। माना जाता है कि बेड का यह आकार पति-पत्नी के बीच का प्यार काफी हद तक बढ़ाने का काम करता है।
बेडरूम में दर्पण को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जो बेड पर सीधा प्रतिबिंब दिखाएं। इससे रिश्ते में चल रहा तनाव दूर हो जाता है।
बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का गुलाबी, क्रीम या हल्का नीला होना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में चल रहा कलह का माहौल शांत होता है।
कपल के रूम में रोमांटिक या खुशी का प्रतीक वाला फोटो लगाएं। इससे घर के अंदर सकारात्मकता बढ़ेगी और नकारात्मकता से छुटकारा मिलेगा।
घर के दक्षिण-पश्चिम कोने को साफ रखें। यह कोना साफ नहीं होगा तो पूरे घर की सुख-शांति पर प्रभाव पड़ेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।