अगर आप कर्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस नए साल पर आप कुछ वास्तु टिप्स अपना सकते हैं। जिससे कर्ज की समस्या से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर एक लाल कपड़े में चांदी के सिक्के को बांधकर रखें। ऐसा करने से कर्ज मुक्त होने में मदद मिल सकती है।
नए साल की पहले दिन भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। साथ ही, ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना शुभ हो सकता है।
कर्ज से मुक्ति के लिए मंगलवार के दिन हनुमान सटिका का पाठ करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
कर्ज की समस्या से छुटकारा के लिए प्लान बनाएं। ऐसे में छोटे कर्ज को पहले और बड़े कर्ज को बाद में चुकाएं।
साल की पहले सोमवार को गौ माता की सेवा करें। ऐसे में गुड़ और चना खिलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
बिना वजह की खर्चों पर रोक लगाएं और बचत करने की आदत बनाएं। ऐसा करने से कर्ज मुक्त होने में मदद मिल सकती है।
हर अमावस्या या पूर्णिमा के दिन दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होने के साथ कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
कर्ज की समस्या से छुटकारे के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com