3 अक्टूबर को पहला नवरात्र है। नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं।
नवरात्रि के दौरान घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाएं। माना जाता है कि शाम के समय दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक चिन्ह लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से धन की देवी वास करती हैं।
इस दिशा में बनाएं घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में तिजोरी रखने की जगह बनाएं। इससे पैसों की किल्लत का सामना व्यक्ति को नहीं करना पड़ता है।
नवरात्रि में तुलसी का पौधा घर में लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी का आशीर्वाद मिलता है।
नवरात्रि में शाम के समय घर के मेन गेट पर रंगोली बनाएं। इससे घर के अंदर सकारात्मकता आएगी और मां लक्ष्मी वास करेंगी।
नवरात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा भी आप कर सकते हैं। विधि-विधान से पूजा करेंगे तो धन की देवी घर पर कृपा बरसाएंगी।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना हमारी तरफ से संभव नहीं है।