Vastu Tips: घर से कोसों दूर हो जाएगी नेगेटिव एनर्जी, अपनाएं ये उपाय


By Sahil17, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

नेगेटिव एनर्जी

घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी की वजह से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वास्तु के मुताबिक, नकारात्मक माहौल का असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

वास्तु के उपाय

वास्तु के नियमों का उल्लंघन करने से घर की सुख-शांति छीन जाती है। अपने घर को नकारात्मकता से बचाने के लिए वास्तु के उपायों को अपनाना चाहिए।

कलह से छुटकारा

अगर कलह का वातावरण बना हुआ है तो घर में रोजाना गुग्गल, पीला सरसों और लोबान जलाएं। इसके धुआं घर से नकारात्मकता को दूर करने का काम करता है।

भय से मिलेगी मुक्ति

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों के घर में भय का माहौल रहता है। इससे बचने के लिए जल में लौंग और गुलाब की पत्तियां डालकर पूरे घर में छिड़काव करें। इस दौरान अपने इष्ट देव का भी ध्यान करें।

वास्तु दोष होगा दूर

वास्तु दोष की वजह से घर में सुख-शांति नहीं बनी रहती है। इसका आसान उपाय है कि आपको घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर में गाय का घी मिला कर पांच तिलक करने होंगे।

घर को बनाएं सुंदर

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की साफ-सफाई न करने से वास्तु दोष हो सकता है। इससे बचने के लिए घर को पौधों और स्वास्तिक चिन्ह से सजाना चाहिए।

सुंदरकांड या रामचरित का पाठ

घर से वास्तु दोष और नकारात्मकता को दूर करने के लिए समय-समय पर रामचरित मानस और सुंदरकांड का पाठ करवाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाएगी।

कर्पूर से दूर होगा वास्तु दोष

यदि आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष उत्पन्न हो रहा है तो इससे बचने के लिए कर्पूर की 2 टिकिया रखें। जब ये दो टिकिया गलकर खत्म हो जाएं तो दो अन्य टिकिया रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष का निर्माण नहीं होगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नवरात्रि में घर ला रहे हैं नई चीजें, यहां जानें सही मुहूर्त