Vastu Tips: आजमाकर देखें वास्‍तु के ये अचूक उपाय, बदल जाएगी किस्‍मत


By Navodit Saktawat2022-12-27, 01:50 ISTnaidunia.com

वास्‍तु के सटीक उपाय

आज हम आपको वास्तु दोष दूर करने के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से घर में लगने वाला वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा और आपके घर की तरक्की होने लगेगी। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय

घोड़े की नाल

घर के द्वार पर घोड़े की लोहे वाली नाल लगायें। लेकिन नाल अपने आप गिरी होनी चाहिए।

रामायण कथा

घर में अखंड रूप से 9 बार रामायण का पाठ करने से वास्तुदोष का निवारण होता है।

लाल बल्‍ब

मकान में रसोई घर सही स्थान पर ना हो तो अग्निकोण में एक लाल बल्ब लगा दें और निरंतर जला कर रखें।

स्‍वस्‍तिक

मुख्य द्धार के ऊपर हनुमान जी के चरणों के सिंदूर से नो अंगुल लंबा नो अंगुल चोडा स्वास्तिक का चिन्ह बनाये और जहां पर भी वास्तु दोष है वहां इस चिन्ह का निर्माण करें वास्तुदोष का निवारण हो जाता है।

Vastu Tips: अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, घर में सदैव रहेगा सुख-शांति का बसेरा