हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार घर में अशुभ चीजों को रखने वास्तु दोष और घर में कई बड़ी समस्याएं आने की संभावनाएं होती है।
अक्सर लोगों के घर में रोजाना न्यूज पेपर आते है और कई लोग इसको इकट्ठा करके भी रखते है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। पुराने अखबारों को रखने से आर्थिक हानि हो सकती है।
घर में बंद पड़ी घाड़ियों को भी रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी से घर में सुख-शांति नही रहती है।
पौधे वैसे तो घर के लिए काफी शुभ माने जाते है लेकिन कांटेदार पौधे घरों के लिए शुभ नही होते है। कांटेदार पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
घर में भूलकर भी जंग लगा हुआ लोहा नहीं रखना चाहिए। जंग लगे हुए लोहे के कारण घर में दुर्भाग्य आता है।
घरों में देवी-देवताओं की मूर्ति रखना बेहद ही शुभ होता है, परंतु घर में भूलकर भी देवी-देवताओं की टूटी-फूटी मूर्तियों को न रखें।