वास्तु के अनुसार घर बनवाते समय मुख्य द्वार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, घर के सामने जाने वाली सड़कों का भी विशेष महत्व हैं। आइए जानते हैं कि घर के सामने इस दिशा की सड़क क्यों शुभ मानी जाती है-
ऐसा माना जाता है कि घर के सामने उत्तर से पूर्व की ओर सड़के जाती है, तो यह इंसान को बहुत मान-सम्मान दिलाती है।
इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली भी आती है और घर-परिवार में शांति भी बनी रहती है।
ऐसा माना जाता है कि उत्तर से पूर्व की ओर सड़के महिलाओं के लिए अशुभ मानी जाती है। इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर के पश्चिम से उत्तर - पश्चिम की ओर जाने वाली सड़क शुभ फलदायी मानी जाती है। यह लीडर बनने के संकेत देती है।
घर से पूर्व से दक्षिण पूर्व की ओर जाने वाली सड़क अशुभ मानी जाती है। इससे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
घर से दक्षिण-पश्चिम की ओर जाने वाली सड़क अशुभ मानी जाती है। इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
घर के सामने उत्तर-पूर्व दिशा की सड़क शुभ मानी जाती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM