Vastu Tips: घर में इन पौधों का अकारण मुरझाना देता है अशुभ संकेत


By Ekta Sharma2023-03-01, 16:51 ISTnaidunia.com

वास्तु नियम

घर में लगे पेड़-पौधों के संदर्भ में भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम भी बताए गए हैं। जिनसे व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। खिलखिलाते पौधे इतने शुभ होते हैं कि घर में उनके होने से धन वर्षा होने लगती है।

अकारण पेड़-पौधों का सूखना

वही पौधे जब सूखने लगते हैं तो इसके भी कई कारण हो सकते हैं, जिनको अनदेखा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं किन पेड़-पौधों का अचानक से सूख जाना देता है संकट या धन हानि का संकेत।

तुलसी का पौधा

जिस घर में तुलसी के पौधे होते हैं, वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। ध्यान दें कि क्या यह अचानक मुरझाने लगे हैं या नहीं? अगर यह अकारण सूख रहे हैं, तो समझें कि घर में आर्थिक संकट उत्पन्न होता है।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर में मनी प्लांट मौजूद होता है, वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। मनी में प्लांट पानी देने के बाद भी सूख रहा है तो समझें कि आर्थिक तंगी घेर सकती है।

शमी का पौधा

अगर शमी का पौधा अचानक सूखने लगता है तो यह अशुभ संकेत है। इससे घर में नकारात्मकता की वृद्धि होती है और धन से सम्बन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिन नाखून काटना होता है शुभ