वास्तु शास्त्र में कुछ नियम भी बताए गए हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। वास्तु के अनुसार खिलखिलाते पौधे इतने शुभ होते हैं कि घर में उनके होने से धन वर्षा होने लगती है।
वही पौधे जब सूखने लगते हैं तो इसके भी कई कारण हो सकते हैं, जिनकों अनदेखा नहीं करना चाहिए। पेड़-पौधों का अचानक से सूख जाना संकट या धन हानि का संकेत देता है।
जिस घर में तुलसी के पौधे होते हैं, वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर यह अकारण सूख रहे हैं, तो समझ जाइए कि घर में आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकती है।
घर में स्वस्थ और घने मनी प्लांट के कारण धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। यदि घर में मनी प्लांट पानी देने के बावजूद भी सूख रहा है तो समझ जाइए कि आर्थिक तंगी आपको परेशान कर सकती है।
अगर शमी का पौधा अचानक सूखने लगता है तो यह अशुभ संकेत है। इससे घर में नकारात्मकता की वृद्धि होती है और धन से सम्बन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।