कुछ लोगों को हद से ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस तंगहाली के पीछे वास्तु के नियमों का उल्लंघन भी हो सकता है।
हिंदू धर्म में महिला को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यदि महिलाएं कुछ उपाय रात के समय सोने से पहले कर लेती हैं तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
वास्तु में उल्लेख है कि रात के समय सभी लाइट बंद करके नहीं सोना चाहिए। घर के अंदर कम से कम एक लाइट जरूर जलाएं। यदि लाइट की वजह से नींद नहीं आती है तो दीपक जला लें। ऐसा करने से धन में बरकत होगी।
पैसा कमाने के बाद भी बरकत नहीं होती है तो घर की महिला को रात के समय कपूर जलाना चाहिए। नकारात्मकता दूर करने के लिए इस कपूर को घर के सभी कमरों और किचन मे घुमाएं।
यदि आप कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान है तो घर की महिला को रात के समय हाथ-पैर धोकर अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
महिला को रात को सोने से पहले घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
घर में पूरी तरह से अंधेरा करने से पितृ नाराज हो जाते हैं। इससे बचने के लिए एक बल्ब जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की समस्याएं दूर होती है।
रात को सोने से पहले महिला को घर के मंदिर में जाकर देवी-देवताओं को प्रणाम करना चाहिए। इसके बाद मंदिर का पर्दा लगाकर ही सोएं।