जिंदगी में आगे नहीं बढ़ने देती हैं ये आदतें, जीवन-भर रहना पड़ेगा तंगहाल


By Sahil12, Oct 2023 02:43 PMnaidunia.com

नुकसानदायक आदतें

हर किसी को कुछ न कुछ करने की आदत जरूर होती है। हालांकि, व्यक्ति के अंदर मौजूद कुछ आदतें गलत होती हैं, जो नुकसानदायक साबित हो सकती है।

कहीं भी थूकना

कुछ लोग किसी भी जगह बगैर सोचे थूक देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं होता है। साइंस के अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार भी यह गलत है।

सम्मान को पहुंचता है नुकसान

वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करने से व्यक्ति के मान-सम्मान को हानि पहुंचती है। इसके अलावा, आर्थिक संकट का खतरा भी बढ़ जाता है।

इधर-उधर जूते रखना

आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है, वो घर में किसी भी जगह जूते-चप्पल रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है।

पानी की न करें बर्बादी

वास्तु में उल्लेख है कि घर में पानी की बर्बादी करना भी सही नहीं होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आपकी यह आदत दरिद्रता का कारण बन सकती है।

आर्थिक हानि

मान्यता है कि अगर आप ज्यादा पानी बर्बाद करते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान होगा। मानसिक परेशानी भी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

झूठे बर्तन छोड़ना

आलस्य के चलते कुछ लोग रात के समय झूठे बर्तन किचन में छोड़ देते हैं। हालांकि, आपकी यह आदत मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है।

आलसी इंसान

वास्तु शास्त्र में भी इस बात का जिक्र है कि व्यक्ति के अंदर आलस नहीं होना चाहिए। आलसी व्यक्ति अपनी इस आदत की वजह से अपना नुकसान कर लेता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में रखें कछुआ, खुल जाएगी किस्मत