बिजनेस में प्रॉफिट के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav03, Jul 2024 07:21 PMnaidunia.com

बिजनेस में सफलता

हर कोई बिजनेस में सफलता प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए लोग बहुत मेहनत भी करते हैं लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है।

वास्तु दोष हो सकता है कारण

इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से बिजनेस में बहुत लाभ होगा।

उत्तर दिशा में रखें सफेद रंग का गुल्लक

बिजनेस के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तर दिशा में गुल्लक रखें। इस गुल्लक में पैसे बचाकर रखें। यह उपाय करने से व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

ईशान कोण में बनाएं स्वास्तिक

वहीं, बिजनेस में वृद्धि के लिए ईशान कोण में गुरुवार के दिन केसर का स्वास्तिक बनाएं। इस उपाय को करने से बिजनेस में दोगुना लाभ होता है।

नीले रंग का कमल चित्र लगाएं

बिजनेस के स्थान पर उत्तर दिशा में नीले रंग का कमल चित्र लगाएं। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होता है और धन प्राप्ति होती है।

खाने में करें कालीमिर्च का इस्तेमाल

वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार, बिजनेसमैन को हमेशा भोजन में कालीमिर्च का उपयोग करना चाहिए। यह उपाय बिजनेस में सफलता दिलाता है।

बेडरूम में न रखें भगवान की मूर्ति

कई लोग बेडरूम में भगवान की मूर्ति रखते हैं, ऐसा करना वास्तु में अनुचित माना गया है। ऐसा करने से बिजनेस में नुकसान होता है।

खट्टी चीजों का करें सेवन

वास्तु में बताए नियमों के अनुसार, बिजनेस में तरक्की के लिए लोगों को खट्टी चीजों का सेवन करना चाहिए।

बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए ये टिप्स अपनाई जा सकती हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

2025 तक इन 4 राशियों पर रहेगा साढ़ेसाती का प्रभाव