Vastu Upay: धन की कमी को रोकने के लिए मुख्य द्वार पर करें ये बदलाव


By Ekta Sharma2023-01-17, 22:52 ISTnaidunia.com

वास्तु दोष

वास्तु दोष से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे बीमारी, आर्थिक तंगी, परिवार में कलह जैसी गंभीर समस्याएं व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं।

वास्तु दोष से समस्याएं

वास्तु दोष की वजह से न केवल आर्थिक समस्या पैदा होती है बल्कि अन्य प्रकार की समस्याएं भी व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसे में कुछ खास वास्तु उपाय कर लेने चाहिए।

हल्दी मिश्रित पानी

रोजाना सुबह मंदिर में धूप प्रज्वलित करें और इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी मिश्रित पानी के छींटे मारें और फिर द्वार के दोनों तरफ साफ जल प्रवाहित करें।

सकारात्मक ऊर्जा

ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु दोष से छुटकारा पाने का यह कारगर तरीका है।

साफ-सफाई

घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्य द्वार स्वच्छ न होने के कारण माता लक्ष्मी नाराज होकर वापस लौट जाती हैं।

मुख्य द्वार रखें साफ

सुबह उठने के बाद सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और फिर मुख्य द्वार को साफ करें। इससे घर में आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।

Vastu Tips: घर में रखें इन 5 चीजों में से कोई एक, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा