3 राशि वालों को मिलेगा धन, शुक्र और बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण योग


By Sahil11, Jun 2024 10:53 AMnaidunia.com

शुक्र और बुध की चाल

14 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, शुक्र 12 जून को इसी राशि में विराजमान हो जाएंगे। दोनों ग्रहों की चाल में परिवर्तन का असर सभी राशि वालों के ऊपर देखने को मिलेगा।

ग्रहों की युति होती है शुभ

वैदिक ज्योतिष में शुक्र और बुध ग्रह की युति को शुभ माना जाता है। इन दो बड़े ग्रहों के एक राशि में विराजमान होने से कुछ लोगों के बिगड़े काम बन जाएंगे।

लक्ष्मी नारायण योग

मिथुन राशि में बुध और शुक्र ग्रह के विराजमान होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह योग कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। 

3 राशि वालों को मिलेगा खूब पैसा

लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मिथुन समेत 2 अन्य राशि वालों को मिलेगा। इस युति के प्रभाव से आपको पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सिंह राशि के जातक

बुध और शुक्र की युति से बनने वाला योग सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक साबित होगा। आपके जीवन में चल रही ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि के जातक

इस राशि वालों के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग फायदेमंद माना जा रहा है। इस युति का सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि के जातकों को मिलेगा।

मिथुन राशि के जातक

लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के जातकों को भी धनवान बना सकता है। इस अवधि के दौरान आपके ऊपर से कर्ज का बोझ उतर जाएगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि लक्ष्मी नारायण योग का लाभ किन राशि वालों को मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दूसरों की मदद करने वाले होते हैं इस मूलांक के जातक