सावन का महीना बेहद ही पावन होता है। 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का अंत 19 अगस्त 2024 को पुर्णिमा पर होगा। यह काफी शुभ होने वाला है।
ज्योतिषविदों के मुताबिक, करीब 30 दिन ऐसे आने वाले हैं, जब शुक्र का प्रभाव कई राशि के जातकों पर काफी अच्छी तरह से पड़ने वाला है।
बुद्धि और विवेक के दाता शुक्र का गोचर इसी महीने यानी 31 जुलाई 2024 में सिंह राशि में होने वाला है। इससे कई शुभ संयोग भी बनने जा रहे हैं।
शुक्र का असर कन्या, मेष एवं तुला राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा और कई कार्यों में बाधा आने की उम्मीद है। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।
मेष राशि वालों के लिए यह समय अच्छा होने वाला है। शुक्र के आते ही इनके सभी कार्य पूरे होंगे और कभी भी पैसों के लिए तरसना नहीं पड़ेगा।
कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बेहद ही खास रहने वाला है। इस समय आपके पद में बढोतरी हो सकती है और लंबे समय के बाद रुके कार्य पूरे होंगे।
तुला राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा पड़ने वाली है। आपके लिए यह समय किसी सोने पर सुहागा से कम नहीं होने वाला है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।