बदसूरत बनाने वाले इस ग्रह को ऐसे करें मजबूत


By Sahil25, Jun 2024 11:23 AMnaidunia.com

शुक्र का कमजोर होना

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति रोगों की चपेट में भी आ जाते हैं।

खूबसूरती होती है कम

जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उनकी सुंदरता धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस वजह से शुक्र को मजबूत करना जरूरी हो जाता है।

शुक्र मजबूत करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं। अगर इन्हें अपना लिया जाता है तो शुक्र की स्थिति मजबूत हो जाती है।

शुक्रवार को सफेद कपड़े पहने

कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें। ऐसा करने से शुक्र के अशुभ प्रभाव से आपका बचाव हो सकता है।

सफेद वस्तुओं का दान

शुक्रवार के दिन दान करने का भी खास महत्व होता है। शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

सफेद गाय को चारा खिलाएं

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की गाय को चारा खिलाएं। यह उपाय प्रत्येक शुक्रवार को करने से शुक्र ग्रह धीरे-धीरे मजबूत हो जाता है।

गंदे और फटे कपड़े पहनने से बचें

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गंदे और फटे कपड़े पहनने से भी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है। इससे बचने के लिए साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

शुक्र यंत्र स्थापित करें

घर में शुक्र यंत्र स्थापित करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। बशर्ते इस यंत्र को सही दिशा में लगाना होगा।

यहां हमने जाना कि शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

देवशयनी एकादशी पर करें 4 उपाय, बढ़ेगा बैंक-बैलेंस