विक्की कौशल की ये फिल्में हुईं हिट


By Arbaaj05, Dec 2024 05:22 PMnaidunia.com

विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉपुलर फेस बन चुके हैं। एक्टर ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 से की थी जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री में 10 साल हो जाएंगे। इस बीच एक्टर की फिल्में फ्लॉप, हिट और ब्लॉकबस्टर हुईं है।

हिट फिल्में

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की झोली में कई सारी हिट फिल्में हैं। आइए उनकी हिट फिल्मों के नाम और कलेक्शन जानते हैं।

राजी

एक्टर ने करियर की शुरुआत भले ही साल 2015 से की हो, लेकिन उनकी झोली में पहली हिट फिल्म साल 2018 में आई। फिल्म ‘राजी’ उनके करियर की पहली फिल्म है। इस फिल्म ने 122 करोड़ का कलेक्शन किया था।

संजू

फिल्म ‘संजू’ ने सिनेमाघरों पर शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल भी थे। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ का कलेक्शन किया था।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

विक्की कौशल के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ का कारोबार किया था।

जरा हटके जरा बचके

विक्की कौशल की हिट फिल्मों की लिस्ट में ‘जरा हटके जरा बचके’ भी है। इस फिल्म ने 87.6 करोड़ का बिजनेस किया था।

सैम बहादुर

फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी एक्टर के करियर की हिट फिल्म है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 93.2 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विक्की कौशल की ये फिल्में पर्दे पर हिट रही हैं। मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कियारा आडवाणी की ये फिल्में फैंस को नहीं आई रास