श्योपुर का बंजारा समुदाय होली खेलने के लिए हर साल नए कपड़े सिलवाता है।
होली को लेकर पुरुष ही नहीं महिलाओं के बीच भी उल्लास का भाव होता है।
बंजारा समाज की यह तैयारी विशेषतौर पर लठमार होली के लिए रहती है।
इस होली में बरसाने की झलक साफ नजर आती है।
लठमार होली खेलते समय महिलाएं परंपरागत फाग गीत गाती हैं।
कुछ पुरुष महिलाओं को उल्लास के बीच उपहार स्वरूप नेग भी देते हैं।