विजया एकादशी पर ये 4 चीजें करें दान, दूर होंगे सारे कष्ट


By Sahil04, Mar 2024 01:16 PMnaidunia.com

विजया एकादशी कब है?

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस बार एकादशी का व्रत 6 मार्च बुधवार को रखा जाएगा।

एकादशी का व्रत

वैसे तो हर माह एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के तहत पूजा की जाती है। हालांकि, एकादशी पर कुछ उपाय करने का भी खास महत्व माना गया है।

दान का महत्व

एकादशी के दिन किए दान को महादान का नाम दिया जाता है। इस मौके पर कुछ चीजों का दान करने वाले इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

जरूरतमंद को दें ये चीजें

विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद ब्राह्मण या जरूरतमंद इंसान को अन्न, मिठाई, फल का दान करें।

जीवन में आएगी सुख-शांति

शास्त्रों में ब्राह्मण को दान में वस्तुएं देने का महत्व बताया गया है। इसके अलावा, जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चीजों का दान करना भी लाभदायक होता है।

पैसों का करें दान

विजया एकादशी पर पैसों का दान करना भी शुभ होता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

कपड़ों का करें दान

माना जाता है कि एकादशी के दिन कपड़ों का दान करने से समाज में इंसान का मान-सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा भाग्य का साथ भी व्यक्ति को मिलता है।

पुष्प दान

घर में होने वाले झगड़े को दूर करने के लिए एकादशी के दिन पुष्प दान करें। ऐसा करने वाले इंसान को नकारात्मकता से छुटकारा भी मिल जाता है।

यहां हमने जाना कि विजया एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से क्या होता है?