Vinayak Chaturthi पर बन रहे हैं शुभ संयोग, पैसों की होगी बरसात


By Amrendra Kumar Yadav08, Jun 2024 06:00 AMnaidunia.com

विनायक चतुर्थी

हर महीने में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी जून में 10 तारीख को पड़ रही है। यह दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी की विधि-विधान से पूाजा की जाती है।

कब मनाई जाती है विनायक चतुर्थी?

विनायक चतुर्थी हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 9 जून को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 10 जून को शाम 4 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस दिन कुछ शुभ योग बन रहे हैं, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

ध्रुव योग का निर्माण

विनायक चतुर्थी के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। यह योग बहुत शुभ माना जाता है, इस मुहूर्त में गणेश जी की पूजा करने से गणेश जी की कृृपा प्राप्त होती है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

वहीं, इस दिन सर्वार्थि सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। इस मुहूर्त में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

रवि योग का निर्माण

विनायक चतुर्थी के दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस समय में पूजा करने से करियर में सफलता के अवसर प्राप्त होते हैं।

पुष्प नक्षत्र योग

वहीं, इस दिन पुष्प नक्षत्र योग का भी निर्माण हो रहा हैै। इस नक्षत्र में गणेश जी की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विनायक चतुर्थी के दिन इन योगों का निर्माण हो रहा है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

29 जून को कर्क राशि में आएंगे बुध, 4 राशियां होंगी मालामाल