अपने अक्सर देखा होगा कि होस्ट में खाने के साथ सिरके वाला प्याज देते है, लेकिन क्या इसके फायदों के बारे में जानते है?
सिरके वाले प्याज में फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट के कई गुण पाए जाते हैं।
सिरके वाला प्याज एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का समाधान है। आइए जानते है किन समस्याओं में यह प्याज कारगर होता है।
सिरके वाले प्याज को खाने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए सिरके वाले प्याज रामबाण होता है।
सिरके वाले प्याज में एलिल प्रोपाइल डाइसल्फाइड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
सिरके वाले प्याज पेट के लिए किसी दवा से कम नहीं होता है। इस प्याज को खाने से पेट दुरुस्त रहता है।
अगर आप सिरके वाले प्याज का सेवन करते है, तो कैंसर के होने का खतरा कम हो सकता है।