कोहली ने बना डाला विराट रिकॉर्ड


By Shivansh Shekhar20, Oct 2023 12:19 PMnaidunia.com

विराट का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

बीते 19 अक्टूबर, गुरुवार को खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में बांग्लादेश के सामने विराट ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश को हराया

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने चौथे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर ली है और अब भारत के कुल 8 पॉइंट हो गए हैं।

कोहली का विराट शतक

इस मुकाबले में रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली और 103 रन बनाकर आखिर तक क्रीज पर डटे रहे।

चेज करते हुए पहला शतक

किंग कोहली ने वर्ल्ड कप में चेज करते हुए अपना पहला शतक जड़ा। विराट ने नाम अब वनडे में कुल 48 शतक हो गए हैं।

सचिन के रिकॉर्ड के करीब

वनडे में शतक के मामले में विराट अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से महज 1 शतक दूर हैं। सचिन के नाम कुल 49 शतक हैं।

सचिन के रिकॉर्ड के करीब

वनडे में शतक के मामले में विराट अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से महज 1 शतक दूर हैं। सचिन के नाम कुल 49 शतक हैं।

सबसे तेज 26 हजार रन

विराट कोहली ने इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज 26 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसमें विराट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कम पारियों में कमाल

विराट ने यह बड़ा आंकड़ा महज 567 पारियों में किया है। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने इस आंकड़े तक पहुचने के लिए 600 पारियां खेली थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अधिक रन

कोहली ने अपनी शतकीय पारी के दौरान श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

1 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 घातक बल्लेबाज