IPL के असली सिक्सर किंग है यह खिलाड़ी, धोनी से भी आगे


By Ritesh Mishra26, Apr 2025 04:13 PMnaidunia.com

इस समय क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग का जमकर आनंद उठा रहे हैं। साल 2025 का यह सीजन लगभग आधा खत्म हो चुका है। इस समय यह लीग अपने पूरे रोमांच पर हैं।

भारतीय बेहतरीन खिलाड़ी

इस साल भी आईपीएल में दो बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनका नाम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी है।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को उनकी सिक्स और हीटिंग के लिए जाना जाता है। खिलाड़ी आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

बेस्ट फिनिशर

महेंद्र सिंह धोनी अपने समय का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। जब एमस धोनी मैदान में रहते थे तो बहुत कम मैच टीम हारती थी। ऐसे में कई लोगों को यह भी लगता है कि अपने पूरे आईपीएल करियर में धोनी ने विराट से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

असली सिक्सर किंग कौन?

विराट कोहली को लोग सिक्सर हीटर के तौर पर नहीं बल्कि एक क्लासिक बल्लेबाज के तौर पर देखते हैं। हालांकि आपको यह बात सुनकर हैरानी हो सकती है कि विराट ने धोनी से ज्यादा छक्के मारे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के कुल छक्के

एमस धोनी ने अब तक टोटल आईपीएल करियर में 272 मैच खेले हैं, जिसकी 237 पारियों में उन्होंने 260 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली के कुल छक्के

वहीं, बात अगर विराट कोहली की करें तो उन्होंने अब तक 260 मैच खेलते हुए 252 पारियों में 283 छक्के लगाए हैं। विराट ने धोनी से 23 छक्के ज्यादा मारे हैं।

IPL के असली सिक्सर किंग है यह खिलाड़ी, धोनी से भी आगे। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ये हैं IPL 2025 में सबसे ज्यादा वाइड फेंकने वाले खिलाड़ी