विराट कोहली आईपीएल में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। साल 2023 से लेकर 2024 के बीच विराट ने अपनी पिछली 7 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। आइए जानते है विराट की पिछली 7 पारियों के बारे में।
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 59 गेंदों में 83 रन बनाए थे। इस पारी में कोहली ने 4 चौके और 4 छक्के मारे थे।
2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 49 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए थे। इस पारी में कोहली ने 157.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2024 की पहली मैच में 21 रन बनाए थे। इस पारी में कोहली ने एकमात्र छक्का मारा था। मुस्तफिजुर की गेंद पर कोहली का विकेट गिरा था।
2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने 61 गेंदों में 101 पारी खेली थी। इस पारी में विराट ने 13 चौका और 1 छक्का लगाया था।
2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में विराट ने 12 चौके और 4 छक्के मारे थे।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 गेंदों में मात्र 18 रन बनाए थे। वहीं 2023 में ही मुंबई के खिलाफ भी विराट कोहली मात्र 1 रन के स्कोर पर आउट हुए थे।
विराट इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। कोहली ने अपनी विराट पारियों से कई बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच जिताया है। अब देखना होगा कि विराट इस साल आईपीएल 2024 में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
अगर आपको विराट की आईपीएल इनिंग से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com