विराट कोहली ने भी मारा है आईपीएल में इतना मीटर लंबा छक्का


By Prakhar Pandey06, Feb 2024 11:46 AMnaidunia.com

विराट कोहली

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या घरेलू क्रिकेट विराट का बल्ला हर जगह गरजता है। आइए जानते है विराट कोहली के आईपीएल करियर और उनके लंबे छक्के के बारे में।

आईपीएल डेब्यू

विराट ने सिर्फ 20 साल की उम्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। आईपीएल का डेब्यू मैच विराट के लिए खास नहीं रहा था। अशोक डिंडा की गेंद पर विराट सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

कैसा रहा आईपीएल करियर?

डेब्यू के बाद से आज तक विराट ने 237 आईपीएल मैच खेले है। 237 मैचों की 229 पारियों में विराट ने 7 हजार 263 रन बनाए है।

हाईएस्ट स्कोर

विराट ने अपना हाईएस्ट स्कोर 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया था। कोहली ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोका था। अपनी इस पारी में कोहली ने 226 के स्ट्राइक रेट से 12 चौके और 8 छक्के की मदद से 113 रन बनाए थे।

रन बनाने की औसत

विराट आईपीएल में 37.25 की औसत से रन बनाते है। 34 बार विराट नाबाद पवेलियन लौटे है। आईपीएल में कोहली 130.02 की औसत से बल्लेबाजी करते है।

शतक और अर्धशतक

विराट ने अपने आईपीएल करियर में 234 छक्के और 643 चौके मारे है। 2008 से लेकर 2023 तक विराट ने सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ही खेला है।

सबसे लंबा छक्का

विराट ने भी व्यक्तिगत तौर पर आईपीएल में लंबा छक्का मारा हैं। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2023 में नीतीश कुमार रेड्डी को 103 मीटर लंबा छक्का मारा था।

2024 आईपीएल की तैयारी

2024 आईपीएल के तारीखों की जल्द घोषणा होने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि इस सीजन कोहली क्या नया धमाका करते है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में सबसे ज्यादा खतरनाक हैं इस टीम के गेंदबाज