MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड


By Prakhar Pandey11, Apr 2024 12:39 PMnaidunia.com

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही आईपीएल की बेहतरीन टीमें मानी जाती है। इन दोनों टीमों की आपसी टक्कर भी देखने लायक होती है। आइए जानते है एमआई के खिलाफ कैसा रहा है विराट का प्रदर्शन?

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम एक ताकतवर चैलेंजर है और विराट कोहली को चैलेंज पसंद आता है। एमआई के खिलाफ कोहली अलग लय में नजर आते है।

रन मशीन

रन मशीन विराट कोहली ने एमआई के खिलाफ 128.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए है। अब तक 31 मैचों में कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 852 रन बनाए है।

अच्छा प्रदर्शन

एमआई के खिलाफ कोहली ने 27.48 की औसत से रन बनाए है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट का हाईएस्ट स्कोर 92 रन है।

शतक का इंतजार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट अपने पहले शतक का इंतजार कर रहे है। कोहली ने एमआई के खिलाफ अब तक 5 अर्धशतकीय पारियां खेली है।

दमदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस भले ही अपने शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन न सकी हो, लेकिन फिर भी एमआई की तरफ से जसप्रीत बुमराह और अन्य गेंदबाजों द्वारा भी अच्छा प्रदर्शन देखा गया है। बुमराह इस मैच में कोहली के लिए गंभीर चुनौती पेश कर सकते है।

2024 में विराट

हर सीजन की तरह 2024 आईपीएल में भी विराट अच्छी लय में नजर आ रहे है। शुरुआती 5 मैचों में कोहली ने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 316 रन बनाए है।

वानखेड़े में मुकाबला

5 में से 4 मैच हारकर आरसीबी शुक्रवार को 11 अप्रैल को 4 में से 3 मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस से भिड़ने वाली है। वानखेड़े के मैदान पर ताबड़तोड़ रन बनते है।

अगर आपको विराट कोहली और आईपीएल रिकॉर्ड्स से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले खिलाड़ी