टेस्ट मैचों में कई भारतीय कप्तानों ने नए-नए कीर्तिमान रचे थे। आइए जानते है टेस्ट में अच्छी कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में।
टेस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही भारत की कप्तानी कर चुके है। रोहित शर्मा इस समय भारत की कमान संभाल रहे है।
विराट कोहली ने 2014 से 2022 तक भारत के लिए कप्तानी की थी। विराट की कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले थे।
68 मैचों में विराट कोहली ने 40 बार भारत को जीत दिलाई थी। विराट की कप्तानी में भारत ने 68 में सिर्फ 17 मैच हारे थे।
टेस्ट मैच में विराट का विनिंग परसेंटेज 58.82 का रहा है। विराट की कप्तानी में भारत ने सिर्फ 11 मैच ड्रा खेले थे। विराट ने विदेशी धरती पर भी भारत को कई मैच जीताएं थे।
रोहित शर्मा ने 2022 से भारत की कप्तानी की कमान संभाली थी। इस दौरान शर्मा ने 13 मैचों में भारत की कप्तानी की थी।
रोहित ने 13 मैचों में भारत की कप्तानी की थी। 13 मैचों में रोहित ने 6 में जीत दर्ज की है। वहीं 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीं रोहित की कप्तानी में 2 मैच भारत ने ड्रा खेले है।
रोहित शर्मा का टेस्ट विनिंग परसेंटेज 46.15 प्रतिशत रहा है। वहीं विराट का विनिंग परसेंटेज रोहित से बेहतर है। भारत की जमीन पर विराट ने पिछले 9 सालों में सिर्फ 2 हार झेली है, जबकि रोहित ने 2 साल में ही घर में 2 हार का सामना किया है।