वीरेंद्र सहवाग की गिनती भारत समेत विश्व के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में होती है। आइए जानते है सहवाग की 7 सबसे स्वैग वनडे पारियों के बारे में।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सहवाग ने 149 गेंदों में 219 रन बनाए थे। सहवाग ने 146.97 के स्ट्राइक रेट से 25 चौके और 7 छक्के मारे थे।
140 गेंदों में सहवाग ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में 175 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में सहवाग ने 14 चौके और 5 छक्के मारे थे।
सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 102 गेंदों में 146 रन मारे थे। इस पारी में सहवाग ने 17 चौके और 6 छक्के मारे थे। सहवाग की ये पारी 2009 में आई थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सहवाग ने साल 2003 में 134 गेंदों में भले ही 130 रनों की सुस्त पारी खेली थी। हालांकि, उनकी पारी की वजह से ही भारत यह मैच जीत पाया था। सहवाग ने इस पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर सहवाग ने 104 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में सहवाग ने 21 चौके और 1 छक्का मारा था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सहवाग ने 74 गेंदों में 125 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस दौरान वीरू ने 14 चौके और 6 छक्के मारे थे।
पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग ने 95 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली थी। 125.26 के स्ट्राइक रेट से वीरू ने 12 चौके और 5 छक्के मारे थे।