हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा के साथ दान करना भी फलदायी माना जाता है। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के दिन क्या दान करना चाहिए-
हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और करियर में सफलता भी हासिल होती है।
इस दिन गरीबों में विशेष रूप से कपड़ों का दान करना चाहिए। जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और शांति भी बनी रहती है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन किसी भूखे को भोजन कराना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में किसी प्रकार की अन्न की कमी नहीं होती है।
इस दिन स्टेशनरी से जुड़े सामान का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन गरीबों में धन का दान करने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों और काम से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन औजारों का दान करने से गरीबों को मदद मिलती है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM