गर्मियों में करें भारत की इन खूबसूरत झीलों का दीदार


By Ritesh Mishra19, May 2025 06:35 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों की तलाश किसी ऐसी जगह की होती है, वहां जाकर वो ठंडे वातावरण का लुफ्त उठा सके।

इन झीलों का करें दीदार

अगर आप भी गर्मियों में घूमने के लिए किसी खूबसूरत झील की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम इस लेख के जरिए आपको कुछ ऐसे ही झीलों के बारे में बताएंगे।

डल लेक

गर्मियों में आप डल लेक का दीदार कर सकते हैं। शिकारा राइड, हाउसबोट में रहना और हिमालय का नजारा इसे और भी खास बनाते हैं।

पैंगोंग झील

गर्मियों में पैंगोंग झील का दीदार कर सकते हैं। यह भारत-चीन बॉर्डर पर बसी है। ये झील नीले पानी और पहाड़ों से घिरी है।

नैनी झील

गर्मियों में घूमने के लिए उत्तराखंड के नैनी झील का भी दीदार कर सकते हैं। यह झील के चारों ओर पहाड़ और बाजार बसा हुआ है।

फतेहसागर झील

गर्मियों में घूमने के लिए आप राजस्थान के फतेहसागर झील भी जा सकते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और सुंदर व्यू आपका मन मोह लेंगी।

वेम्बनाड झील

गर्मियों में घूमने के लिए आप केरल के वेम्बनाड झील जा सकते हैं। यह केरल की सबसे लंबी झील है, जहां बैकवॉटर हाउसबोट राइड्स का मजा लिया जा सकता है।

गर्मियों में करें भारत की इन खूबसूरत झीलों का दीदार। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Goa में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें