इस दाल में पाया जाता है भरपूर विटामिन्स


By Arbaaj15, Oct 2024 12:09 PMnaidunia.com

दाल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आइए जानते है किस दाल में विटामिन्स की मात्रा ज्यादा होती है?

शरीर के लिए विटामिन

विटामिन शरीर के लिए अहम माना जाता है। दरअसल, किसी भी विटामिन की कमी होने से शरीर में बदलाव होने लगते हैं। इसलिए, विटामिन्स की कमी नहीं होने देनी चाहिए।

विटामिन्स से भरपूर दाल

दाल कई तरह के होते है। लोग स्वाद और पोषक तत्व के अनुसार सेवन करते है। मूंग की दाल विटामिन्स से भरपूर मानी जाती है।

विटामिन सी

मूंग की दाल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन शरीर में विटामिन सी की कमी को नहीं होने देता है।

विटामिन बी

मूंग की दाल में विटामिन बी पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण करती हैं। इसलिए, इस विटामिन की भी शरीर को जरूरत पड़ती है।

विटामिन ई

शरीर में विटामिन ई की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर, आखों और त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन मूंग की दाल खाने से विटामिन ई की कमी पूरी हो सकती है।

विटामिन ए

मूंग की दाल में विटामिन ए की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन ए शरीर के अंदरूनी सतह को ढकने वाली परत को हेल्दी रखता है।

मूंग की दाल में 4 विटामिन पाए जाते हैं। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

15 दिनों तक चिया सीड्स पानी पीने के 4 फायदे