देशभर में इस हिंदू त्योहारों की धूम मची हुई है। नवरात्रि और दशहरा के बाद दिवाली के साथ ही नवंबर का महीना शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं शुभ कार्य के शुभ मुहूर्त के बारे में।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के साथ ही भगवान विष्णु संसार का संचालन कार्य अपने हाथों में ले लेते हैं। इसी के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है।
नामकरण के लिए 2023 में 08 नवंबर, 09 नवंबर, 10 नवंबर, 19 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर और 29 नवंबर हैं।
अन्नप्राशन के लिए शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, 22 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर और 29 नवंबर को कर सकते हैं।
कर्णवेध के लिए शुभ मुहूर्त 03 नवंबर, 04 नवंबर, 05 नवंबर, 11 नवंबर, 19 नवंबर, 20 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर और 29 नवंबर को रहेगा।
विद्यारम्भ के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत 02 नवंबर, 10 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर और 29 नवंबर को रहेगा।
विवाह के लिए 23 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर को शुभ मुहूर्त रहने वाला हैं। गृह प्रवेश के लिए 22 नवंबर, 23 नवंबर, 27 नवंबर और 29 नवंबर को शुभ मुहूर्त रहेगा।
वाहन खरीद मुहूर्त 03 नवंबर ,10 नवंबर ,20 नवंबर ,27 नवंबर। वहीं प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 03 नवंबर ,07 नवंबर ,08 नवंबर ,13 नवंबर ,14 नवंबर ,17 नवंबर और 22 नवंबर शुभ होगा।