Vivah Panchami पर ऐसे करें श्री राम विवाह का आयोजन


By Prakhar Pandey15, Dec 2023 03:56 PMnaidunia.com

विवाह पंचमी

विवाह पंचमी हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। आइए जानते है श्रीराम विवाह के आयोजन की सही विधि के बारे में।

श्री राम और सीता माता

हिंदू धर्म की मान्यातओं के अनुसार, भगवान श्रीराम और माता सीता की शादी विवाह पंचमी पर हुआ था। इस बार यह पर्व 17 दिसंबर को मनाया जाने वाला हैं।

पूजा- अर्चना

इस अवसर पर प्रभु श्री राम और माता सीता की पूजा -अर्चना करने का रिवाज रहा है। इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

विवाह का आयोजन

इस पर्व पर भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाहीं होती है। इस आयोजन से घर में खुशियों का आगमन होता हैं।

शुभ कार्य

इस पर्व पर बालकाण्ड विवाह की कथा को सुनने और पढ़ने का विशेष महत्व होता हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं, साड़ी, चूड़िया, बिंदी आदि सुहाग की चीजों का दान भी किया जाता है।

सुखी दांप्तय जीवन

सुखी दांपत्य जीवन के लिए जरूरतमंदों को भोजन, धन और वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान राम और माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विवाह की रस्में

विवाह की रस्मों की शुरुआत श्री गणेश के मंत्रों के उच्चारण के साथ करें। इस दौरान हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें भी विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दें। इसके पश्चात मां को लाल रंग और श्रीराम को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें।

अर्पित करें ये चीजें

वस्त्रों पहनाने के बाद माला पहनाकर गठबंधन करें और फूल, मिठाई आदि चढ़ाए। आखिर में आरती करें और विवाह पूर्ण होने के बाद सभी में प्रसाद वितरित करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नए साल में बुध होने जा रहे हैं उदित, अमीर बन जाएंगे ये 4 राशि के जातक