नवरात्रि का पर्व पूर्ण रूप से मां दुर्गा को समर्पित होता है। आइए जानते है नवरात्रि के व्रत के दौरान किन 5 ड्रिंक्स का सेवन आपको एनर्जी से भर देगा।
नवरात्रि के व्रत के दौरान अन्न का सेवन वर्जित होता है। ऐसे में व्रत के दौरान लोग सिंघाड़े के आटे से बनी डिशेज और फलों का सेवन करते है।
अनानास के जूस में 1-2 चम्मच अदरक का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और इसे पीएं। इसके सेवन से भी आप तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
नींबू पानी एक हेल्दी ड्रिंक हैं, इसे पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 1 गिलास में पानी में नींबू के रस और थोड़ा-सा शहद मिलाकर पी लें। इसके सेवन से वजन पर भी असर पड़ता है।
व्रत के दौरान तरबूज का जूस पीने से स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर होता है। तरबूज का जूस में नींबू के रस और तुलसी के पत्ते और 1 चुटकी सेंधा नमक मिला लें।
हाइड्रेटेड रहने के लिए नारियल पानी का सेवन भी करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी के सेवन से वेट लॉस और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है।
फ्रेश नारियल वॉटर में चिया सीड्स को मिक्स करके आप एक बेहतरीन एनर्जेटिक ड्रिंक बना सकते है। यह ड्रिंक आपको तरोताजा रखेगी।
केले को मिक्सर में ग्राइंड करके उसमें दूध मिला लें। आप चाहे तो स्वाद के लिए इलायची और चीनी भी मिला सकते है। इसके सेवन से भी आपका पेट आसानी से भर जाएगा।