Kalashtami 2023: इस दिन है कार्तिक मास की कालाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त


By Prakhar Pandey31, Oct 2023 11:34 AMnaidunia.com

कालाष्टमी नवंबर 2023

कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होती है। आइए जानते है कब है कार्तिक माह की कालाष्टमी, इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

कार्तिक माह की कालाष्टमी

कार्तिक माह की कालाष्टमी नवंबर में 5 तारीख को पड़ने वाली है। इस दिन भोले बाबा के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है।

विशेष कार्य में सफलता

विशेष कार्य में सफलता के लिए इस लोग व्रत भी रखते है। काल भैरव देव की पूजा निशा काल में की जाती है। इस व्रत को रखने से मृत्युलोक में व्यक्ति को सभी प्रकार के सुख मिलते है।

तंत्र- मंत्र

निशा काल में कालाष्टमी पर तंत्र-मंत्र सीखने वाले लोग खास अनुष्ठान करते है। कालाष्टमी के मौके पर व्रत और सही मंशा से पूजन करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।

पूजा विधि

इस मौके पर ब्रह्म मेला में उठकर अपने सभी कामों से निर्वित्त होकर गंगाजल से स्नान कर लें। व्रत करने का संकल्प लें और निशा काल में काल भैरव की पूजा करें।

महाकाल की पूजा अर्चना

कालाष्टमी के मौके पर महाकाल के पूजा-अर्चना के साथ पंचोपचार करें और फल, फूल, बिल्व पत्र, धतूरा, दीप, दूध, दही, फल, धूप आदि से काल भैरव देव की पूजा करें। पूरे दिन निराहार रहे और रात में आरती के बाद फलाहार करें।

शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 5 नवंबर को रात में 12 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 6 नवंबर की रात 3 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। 5 नवंबर को किसी भी समय काल भैरव की पूजा की जा सकती है।

विशेष महत्व

इस महीने में गंगा स्नान की परंपरा है। कार्तिक माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते है। इस माह में मंदिरों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जाता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन राशियों की लव लाइफ में होगा आज जबरदस्त सुधार