कई बार लोग गलत रंग का पर्स रख लेते हैं जिससे धन की हानि होने लगती है। दिवाली का पर्व भी आने वाला है।
कई बार पर्स का सही रंग लोगों को ज्ञात नहीं होता है। जिस कारण से उनके पास धन नहीं टिकता है। राशि के अनुसार जाने कि कौन सा रंग लकी है।
मेष, सिंह और धनु राशि वालों को नारंगी रंग का पर्स रखना चाहिए। इन राशियों के लिए नारंगी रंग का पर्स काफी शुभ माना गया है।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए हरे और सफेद रंग के पर्स शुभ माने गए हैं। सफेद रंग का संबंध धन की देवी लक्ष्मी जी से होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए नीले या सफेद रंग का पर्स काफी लकी माना गया है।
पर्स को कभी भी सिर के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। पर्स में कभी नोट मोड़कर नहीं रखना चाहिए। पर्स में चाबी भी नहीं रखनी चाहिए।