बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवती महिला को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास सही से होता है। इसके अलावा, रोजाना अखरोट का सेवन करें।
अखरोट खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं । ओमेगा-3 फैटी एसिड से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
गर्भवती महिलाओं को स्नैक्स में अखरोट जरूर शामिल करना चाहिए। अखरोट हृदय के लिए फायदेमंद होता है। गलत खानपान के चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसके लिए गर्भावस्था में अखरोट जरूर खाएं।
अखरोट में गुणकारी कॉपर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। इसके लिए गर्भावस्था में महिलाएं अखरोट का सेवन जरूर करें।
अखरोट, बादाम समेत अन्य सूखे मेवे के सेवन से दिमाग तेज होता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास सही से होता है।