हमारे फेस की स्किन शरीर के सबसे नाजुक हिस्सों में से एक है। इसलिए इसकी ठीक से देखभाल करना बेहद जरूरी है। रात को सोने से पहले चेहरा धोना स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
आज हम इस लेख में आपको रात को सोने से पहले फेस वॉश करके सोने के फायदों के बारे में बताएंगे, जिसे आप शायद ही जानते हो।
दिनभर में चेहरे पर धूल, पसीना और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। अगर इन्हें साफ नहीं किया जाए तो इससे स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
रात को सोने से पहले चेहरा धोने से हाइड्रेट और सॉफ्ट होती हैं। इससे स्किन जल्दी रिपेयर होती है।
रात को चेहरा धोने से डेड स्किन सेल्स निकलते हैं और नए सेल्स तेज से बनते हैं। इससे स्किन पर नेचुरली ग्लो आता है।
फेस वॉश करने से स्किन पर जमा ऑयल और गंदगी हट जाती है, जिससे स्किन को बेहतर ऑक्सीजन मिलती है और यह ज्यादा हेल्दी लगती है।
रात को सोने से पहले फेस वॉश करने से फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है। फेस वॉश करने के बाद नाइट क्रीम या सीरम लगाने से एजिंग प्रोसेस धीमा होता है।
रात को सोने से पहले चेहरा इन फायदों को उठाने के लिए जरूर धोना चाहिए। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com