फ्रिज के ठंडे पानी से मुंह धोना फायदेमंद या नुकसानदेह?


By Ram Janam Chauhan16, Jun 2025 11:26 AMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग ठंडे पानी से चेहरा साफ करते हैं, इससे उन्हें ठंडक तो मिलती है, लेकिन ऐसा करना फायदेमंद है या नुकसानदेह? आइए जानते हैं, इस बारे में-

चेहरे को मिलती है ठंडक

गर्मियों के मौसम में फ्रिज के ठंडे पानी से चेहरा धोने पर ठंडक मिलती है। साथ ही, इससे ताजगी महसूस होती है।

पोर्स होते हैं टाइट

अगर आप ठंडे पानी से चेहरा साफ करते हैं, तो इससे पोर्स बंद हो सकते हैं। जिसके कारण गंदगी ठीक से निकल नहीं पाती है।

एलर्जी होने का खतरा

रोजाना ठंडे पानी से चेहरा धोने पर लाल निशान या एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, ज्यादा ठंडे पानी से चेहरा ना धोएं।

ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित

अगर आप रोज फ्रिज के पानी से चेहरा धोते हैं, तो ठंडे पानी के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है।

ठंडे पानी से चेहरा धोने से बचें

गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी से चेहरा धोने के नुकसान ज्यादा है। इसलिए, सामान्य तापमान के पानी से चेहरा साफ करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको ठंडे पानी से चेहरा धोने पर किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Vitamin E से भरपूर होती है यह पत्ता, डार्क सर्कल में ऐसे करें इस्तेमाल