मटके को देसी फ्रीज कहा जाता है। क्योंकि गर्मी के दिनों में मटके का ठंडा पानी लोगों को तर करता है। साथ ही लू व गर्मी से बचाता भी है। मटके के पानी के फायदे हम आगे बताएंगे।
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से प्यास नहीं बुझती है। चाहे जितना पानी पी लो। लेकिन मिट्टी के मटके का थोड़ा सा पानी भी गले को तर कर देता है और प्यास बुझा देता है।
मटके के पानी में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर के ग्लूकोस लेवल को बनाए रखते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
गर्मियों में फ्रिज का पानी नहीं बल्कि मटके का पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकते हैं।
फ्रिज के पानी से गले में सूजन भी आ सकती है और गला भी बैठ सकता है। लेकिन घड़े का पानी पीने से आपको कोई असर नहीं होगा। इससे आपके शरीर को फायदा ही फायदा होगा।
सबसे ज्यादा लोग घड़े का पानी ही पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह ठंडा और स्वादिष्ट होता है। मटके का पानी पीने से गैस की समस्या भी खत्म होती है।
मटके का पानी ही पीछे इससे आपको फायदा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम हो जाती है।
मिट्टी के घड़े में पानी रख कर उसे पीने से कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं। अर्थराइटिस में भी आराम देखने को मिलता है। इसलिए मटके का पानी फायदेमंद होता है।
मटके के पानी से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आपको मिट्टी के घड़े का पानी पीना चाहिए।
अगर किसी को त्वचा से संबंधित रोग है तो वह भी मिट्टी के घड़े का पानी पिएं। इससे कई परेशानियां दूर होती हैं। आपके चेहरे के मुंहासे फुंसी और फोड़े भी जल्द ठीक हो जाते हैं। चेहरे का निखार बढ़ जाता है।