ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जल बहुत जरूरी होता है। इसलिए, कई शास्त्रों में जल से जुड़े टोटकों के बारे में बताया गया है। आज हम कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे सभी परेशानियं दूर हो सकती हैं।
पानी केवल हमारे शरीर ही नहीं बल्कि हमारे मन को शुद्ध करने का जरिया भी है। यह पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है।
मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं। साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है।
सुबह के समय तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
घर में पोछा लगाने के दौरान पानी में थोड़ा नमक मिलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, शंकर भगवान आपको सभी संकटों से दूर रखते हैं।
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में जल से भरा हुआ कलश रखें, इससे सकारात्मक शक्ति बढ़ने के साथ घर में हो रहे कलेश से शांति मिलती है।
पूर्णिमा के दिन चांद को दूध मिलाकर जल चढ़ाने से मानसिक शांति और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पानी से जुड़े इन उपायों को करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com