तरबूज गर्मी में खाने के लिए कहे जाने वाले फलों में से एक हैं। तरबूज के सेवन से स्ट्रेस कम होता हैं, थकान कम लगती है साथ ही यह शरीर को रिफ्रेश करने का भी काम करता हैं।
तरबूज के अंदर पोटेशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन-A, विटामिन- B, विटामिन-C, विटामिन- V जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।
तरबूज के सेवन से कई गंभीर बीमारियों के खिलाफ शरीर को लड़ने की शक्ति मिलती हैं। तरबूज बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी सहायक माना जाता हैं।
तरबूज में प्रोटीन, जिंक, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं जिसके चलते यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
इस फल में कैलोरी भी ज्यादा नहीं होता हैं, साथ ही सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होता हैं।
तरबूज सिर्फ शरीर को रिफ्रेश करने का ही नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट संबंधी समस्या समेत कई अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ने में असरदार होता हैं।
तरबूज खाते वक्त लोग अक्सर बीज को थूक दिया करते हैं लेकिन क्या आपको पता हैं कि तरबूज के बीज भी आपकी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तरबूजे में आयरन पाया जाता हैं।
तरबूज के बीज पुरुषों के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जातें हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके सेवन से पुरूषों के प्रजनन दर में भी सुधार होता हैं।