कैसे पता करें कि शुक्र कमजोर है?


By Prakhar Pandey01, Apr 2024 05:40 PMnaidunia.com

कमजोर शुक्र ग्रह

कुंडली में हर ग्रह बेहद महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की दशा ही व्यक्ति के जीवन की रूपरेखा तय करती है। आइए जानते है शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर क्या लक्षण दिखाई देता है?

चेहरे की चमक

शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर चेहरे की चमक कम होने लगती है। शुक्र ग्रह का संबंध शारीरिक खूबसूरती और भौतिक सुख-सुविधाओं से होता है।

मिठाई खाने का मन

अगर रात को सोने से पूर्व अधिक मिठाई खाने का मन होता है तो यह भी इस बात का संकेत होता है कि कुंडली में जातक का शुक्र ग्रह कमजोर है।

कम होता है आकर्षण

अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने लगता है तो व्यक्ति का आकर्षण भी कम होने लगता है। आकर्षण छीन जाना भी शुक्र ग्रह के कमजोर होने का लक्षण होता है।

आंखों की रोशनी

अगर आपकी आंखों की रोशनी भी नियमित रूप से कम होती जा रही है तो यह भी कमजोर शुक्र का लक्षण होता है।

विवाह में अड़चन

शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर पुरुषों के विवाह में भी अड़चन आने लगती है। शादी में देरी भी कमजोर शुक्र का लक्षण होता है।

आर्थिक तंगी और दरिद्रता

शुक्र ग्रह का संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं से भी होता है। ऐसे में इस ग्रह के कमजोर होने पर आर्थिक तंगी और दरिद्रता का सामना भी करना पड़ता है।

कमर में दर्द

कमर में लगातार अधिक दर्द होना भी कमजोर शुक्र की निशानी होती है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष उपायों का पालन करें। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको शुक्र ग्रह के कमजोरी से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इस मूलांक के जातक पर होती है मंगल की कृपा, जानें इनका व्यक्तित्व