कुंडली में इस ग्रह की कमजोरी से करियर में नहीं मिलती तरक्की


By Sahil15, Dec 2023 08:06 PMnaidunia.com

कुंडली में ग्रहों का महत्व

कुंडली में ग्रहों की स्थिति का सीधा प्रभाव जीवन पर पड़ता है। यदि कुछ ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है तो इसका बुरा असर करियर पर भी पड़ सकता है।

सूर्य ग्रह का कमजोर होना

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है उनके जीवन में नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याएं आने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति का फोकस काम से भी हट जाता है।

ऐसे करें सूर्य को मजबूत

हम इस बारे में जान चुके हैं कि सूर्य की कमजोर स्थिति का बुरा असर करियर पर पड़ता है। अब बात कर लेते हैं कि इसे मजबूत करने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए।

सूर्य को जल अर्पित करें

कुंडली में सूर्य को स्थिति को मजबूत करने के लिए रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। खासकर रविवार के दिन जल देना बिल्कुल भी न भूलें।

सूर्य देव के मंत्र का जाप करें

यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है तो सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही,ऑफिस और घर में सभी नियमों का पालन करें।

बॉस की आलोचना न करें

भूलकर भी कभी अपने बॉस की आलोचना न करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर और खराब हो सकती है।

गुड़ और घी का दान

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन गुड़ और घी का दान करें। इसके अलावा, किसी गरीब को कपड़े दान भी कर सकते हैं।

किसी की बुराई न करें

व्यक्ति को किसी भी दूसरे व्यक्ति की बुराई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

OTT: रियल लाइफ में हुई आपदा और घटनाओं बनी हैं ये फिल्में और सीरीज