ग्रहों के दोष दूर करने के लिए पहनें ये चमत्कारी रत्न


By Sahil13, Sep 2024 01:06 PMnaidunia.com

ग्रहों के दोष दूर करने के उपाय

कुंडली में ग्रहों की खराब स्थिति का प्रभाव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए कुछ रत्नों को धारण किया जा सकता है।

रत्न पहनें

ग्रहों के दोष को कम करना चाहते हैं तो रत्न शास्त्र में बताए गए कुछ चमत्कारी रत्नों को धारण करें। ये रत्न ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने का काम करते हैं। 

पुखराज रत्न

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पुखराज रत्न को धारण किया जाता है। इसे पहनने से करियर में शुभता और उन्नति बढ़ती है।

पन्ना रत्न पहनें

बुध ग्रह के दोष को कम करना चाहते हैं तो पन्ना रत्न धारण करें। इससे वाणी और बुद्धि में काफी हद तक सुधार होता है। 

लाल मूंगा धारण करें

मंगल ग्रह के दोषों को नष्ट करने के लिए लाल मूंगा रत्न पहनें। इससे ग्रह दोष नष्ट होता है और जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है।

नीलम रत्न पहनें

शनि ग्रह के दोष को कम करना चाहते हैं तो नीलम रत्न धारण करें। इस रत्न को पहनने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

मोती रत्न धारण करें

चंद्रमा से जुड़े दोष को दूर करने के लिए मोती रत्न को धारण किया जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और दोष दूर होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं।

ग्रहों के दोष को शांत करने के लिए यहां बताए गए रत्न धारण करें। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कर्ज मुक्ति के लिए एकादशी पर क्या करना चाहिए?