दिमाग रहेगा हमेशा शांत, गले में पहनें यह स्‍पेशल माला


By Sahil18, Jun 2024 01:37 PMnaidunia.com

दिमाग शांत कैसे रखें?

आज के समय में लोग ओवरथिंकिंग की चपेट में आते जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ स्पेशल माला धारण करने से व्यक्ति का दिमाग शांत हो जाता है।

गले में माला पहनें

दिमाग को शांत रखने और ज्यादा रचनात्मक बनाने के लिए तुलसी की माला धारण करें। हिंदू धर्म के अनुसार, तुलसी के पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से होता है।

तुलसी की माला का महत्व

शास्त्रों में तुलसी की माला को पहनना शुभ माना जाता है। तुलसी की माला के दो प्रकार होते हैं। पहला रामा तुलसी और दूसरा श्यामा तुलसी। खैर, इन दोनों ही माला को धारण करने का लाभ व्यक्ति को मिलता है।

कुंडली में बुध और शुक्र होंगे मजबूत

तुलसी की माला गले में पहनने से कुंडली में बुध और शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। बता दें कि ये दोनों ग्रह शांति के कारक होते हैं।

मन रहेगा नियंत्रित

अगर मन हमेशा भटक जाता है तो तुलसी माला धारण करें। इससे आपको मन को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

मानसिक शांति मिलेगी

मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए भी आप तुलसी की माला पहन सकते हैं। इसे धारण करने वालों को मानसिक शांति मिलती है।

आत्मविश्वास बढ़ेगा

तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर आपको खुद के ऊपर भरोसा हो जाता है तो दिमाग भी शांत रहता है।

शारीरिक समस्याओं से छुटकारा

तुलसी की माला पहनने वाले को शारीरिक समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति को सभी रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

तुलसी माला धारण करने से दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूखी तुलसी से करें ये उपाय, होगी धनवर्षा