घुघरा जलप्रपात जबलपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। नर्मदा पर बने जलप्रपात में घूमने के लिए आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं।
नर्मदा में बना घुघरा जलप्रपात ज्यादा बड़ा जलप्रपात नहीं है। फिर भी यह जलप्रपात बहुत ही सुंदर लगता है।
यहां पर आप अपने कार या बाइक सीधे जलप्रपात के पास ले जा सकते हैं। रास्ता ढलान वाला है, जो जलप्रपात तक जाता है।
आप ढलान वाले रास्ते में गाड़ी संभाल कर चलाएं। जलप्रपात के पास पहुंच कर खड़ी कर सकते हैं।
बरसात में घाट डूब जाते हैं। ठंड और गर्मी के समय आपको घाट देखने के लिए मिलते हैं, जिनमें आप जाकर बैठ सकते हैं।
यहां पर शाम के समय आप सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देख सकते हैं। शाम का समय बिताने में बहुत आनंद आता है।
यहां पर लोग नहाने का मजा लेते हैं। आप यहां पर नहाते हैं तो इस जलप्रपात की तेज धार में मत जाइएगा।
घुघरा जलप्रपात की लोकेशन गूगल मैप में सर्च कर सकते हैं। आप गूगल मैप के माध्यम से भी आसानी से आ सकते हैं।