वेडिंग सीजन की भारत में शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में हर एक को वेडिंग वाले दिन अलग और सुंदर दिखना होता है, जिसके लिए आपको अच्छी ड्रेस को पेयर करना चाहिए।
बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स काफी शानदार और वेडिंग परफेक्ट होते हैं। उनके साड़ी लुक्स से आप वेडिंग के लिए आइडिया लें सकती हैं।
वेडिंग फंक्शन पर अगर सबसे अलग दिखना है, तो जाह्नवी कपूर के साड़ी लुक्स आइडिया लें। एक्ट्रेस ने ब्लू शिमरी साड़ी को पेयर किया हैं।
एक्ट्रेस शनाया कपूर के वेस्टन ही नहीं ट्रेडिशनल लुक्स भी वायरल होते है। शनाया ने सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी पहनी हैं।
एक्ट्रेस काजोल ब्लू प्रिंडेट साड़ी में बेहद ही चार्मिंग लग रही है। वेडिंग सीजन में पेयर करने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
साड़ी लुक्स की बात हो और माधुरी दीक्षित का नाम का जिक्र न हो ऐसा नामुमकिन है। एक्ट्रेस की तरह ब्लैक साड़ी को पेयर किया जा सकता है, जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।
वेडिंग आउटफिट के लिए कियारा आडवाणी से आइडिया ले सकते है। कियारा ने पिंक साड़ी के साथ व्हाइट ब्लाउज पेयर किया हैं, जो काफी अच्छा लुक दे रहा है।