बुधवार को करें ये आसान उपाय, बप्पा की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां


By Sahil04, Oct 2023 11:58 AMnaidunia.com

बुधवार का दिन

हिंदू धर्म में हर दिन अलग-अलग भगवानों की पूजा होती है। बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। भक्तजन इस दिन बप्पा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

बुधवार के उपाय

बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत भी रखते हैं। आज बात कर रहे हैं कि किन आसान उपायों के जरिए गणपति बप्पा को खुश किया जा सकता है।

बुध देव को भी समर्पित

बुधवार का दिन गणेश जी के अलावा बुध देव को भी समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ आसान उपाय करने से गणेश जी व्यक्ति के सभी दुखों को नष्ट कर देते हैं।

फूल चढ़ाएं

बुधवार के दिन गणपति बप्पा को अर्क के फूल चढ़ाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन फूलों को अर्पित करने से जीवन में धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इन चीजों का दान करें

यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो बुधवार के दिन दान करें। इस दिन आप मूंग की दाल, अमरूद और तांबे की वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

बुध ग्रह होगा मजबूत

अगर कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो बुधवार के दिन तांबे के बर्तन में पानी भरकर रात भर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें। मान्यता के मुताबिक, ऐसा करने से बुध ग्रह दोष दूर हो जाएगा।

बप्पा का प्रिय रंग

ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि गणपति बप्पा को हरा रंग बेहद प्रिय होता है। इस रंग की मदद से आप गणेश जी को प्रसन्न भी कर सकते हैं।

सभी परेशानियां होंगी दूर

जीवन की तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें। अगर आपके पास हरे रंग के कपड़े नहीं है तो आप इस रंग का रुमाल ही अपने पास रख लें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Astrology: पूजा के दीपक में ये 4 अनाज रखने से जाग जाएगी किस्मत