साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन राशि तक


By Kushagra Valuskar03, Sep 2023 09:42 PMnaidunia.com

मेष राशि

कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि

शैक्षणिक कार्य में बाधा आ सकती है। मित्रों के सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर काम की अधिकता रहेगी।

मिथुन राशि

आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यस्थल पर नुकसान हो सकता है। संगीत में रुचि बढ़ेगी। काम का दायरा बढ़ेगा।

कर्क राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अत्यधिक क्रोध से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

पढ़ाई में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर आएंगे। काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कन्या राशि

बिजनेस विस्तार की योजना क्रियान्वित होगी। परिवार में शुभ कार्य होंगे। मां का सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेमिका से उपहार मिल सकता है।

तुला राशि

वाणी में कठोरता रहेगी। माता-पिता से मतभेद हो सकता है। नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। चिकित्सा संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से काम बनेंगे।

मकर राशि

धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। पेय पदार्थों की लालसा बढ़ेगी। नौकरी में स्थानांतरण संभव है।

कुंभ राशि

मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी।

मीन राशि

परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान में सावधानी बरतें। किसी मित्र की मदद से नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।

मां दुर्गा के हाथों में क्यों होता है चक्र और त्रिशूल? जानें